Welcome to Asha Mahila Milk Producer Organization

Membership

आशा की सदस्य बनने की प्रक्रिया

  • सदस्यता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है आवेदक महिला के पास स्वयं के दुधारू पशु (गाय अथवा भैंस) हों तथा उसके गाँव में आशा कंपनी का एम. पी. पी. (मिल्क पूलिंग पॉइन्ट) हो ।
  • एक परिवार से एक ही महिला आशा कंपनी की सदस्य बन सकती है। एक परिवार वो है जिसमें परिवार के सदस्य एक साथ रहते हों और जिनकी साझी रसोई हो ।
  • सदस्यता प्राप्त करने के लिए इच्छुक दूध उत्पादक महिला को कंपनी के द्वारा निर्धारित आवेदन फॉर्म भर कर तथा फैसिलिटेटर से सत्यापित करा कर जमा करना होता है।
  • सदस्य बनने के लिए दूध उत्पादक को अपने आवेदन पत्र के साथ 50/- रूपये प्रवेश शुल्क के रूप मे जमा करवाने है। सदस्यता बनाए रखने के लिए कम से कम 5 शेयर लेना अनिवार्य है। शेयर की राशि दूध के भुगतान से छ माह मे जमा करवानी है।
  • आशा के बोर्ड द्वारा आवेदक की सदस्यता मंजूर किए जाने के दिन से उनकी सदस्यता प्रभावी होती है। सदस्यता बनी रहे इसके लिए सदस्य को बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है।

आशा की सदस्यता बनाये रखने की शर्तें

  • समस्त सदस्यों को वर्ष में कम से कम 200 दिन दूध की आपूर्ति करनी होगी।
  • समस्त सदस्यों को वर्ष में कम से कम 500 लीटर दूध की आपूर्ति करनी होगी।
  • एक वित्तीय वर्ष में कंपनी को दिए जाने वाले दूध की मात्रा पर, एक रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कंपनी में शेयर पूंजी लेनी होगी।
  • एक वित्तीय वर्ष में सदस्य द्वारा सर्दी के महीनों (नवम्बर से फरवरी) में दूध आपूर्ति, गर्मी के महीनों (अप्रैल से जुलाई) की आपूर्ति के तीन गुने से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अलग-अलग श्रेणी की सदस्यों का वर्गीकरण
वर्गीकरण का आधार वर्ग – A वर्ग – B वर्ग – C
एक वर्ष में कुल दिनों की संख्या जिनमें कंपनी को दूध आपूर्ति की गयी हो कम से कम 300 दिन कम से कम 270 दिन कम से कम 200 दिन
वार्षिक दूध देने की कुल मात्रा 6000 लीटर या उससे अधिक 2000 लीटर या उससे अधिक 500 लीटर या उससे अधिक
नवम्बर से फरवरी (सर्दी) और अप्रैल से जुलाई (गर्मी) के दौरान आपूर्ति की गयी दूध की मात्रा का अनुपात सर्दी-गर्मी का अनुपात 3:1 से अधिक नहीं सर्दी-गर्मी का अनुपात 3:1 से अधिक नहीं सर्दी-गर्मी का अनुपात 3:1 से अधिक नहीं
न्यूनतम शेयरों की संख्या (हिस्सा राशि – रुपये में) 60 शेयर (₹ 6000/-) 20 शेयर (₹ 2000/-) 5 शेयर (₹ 500/-)